राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने दी युद्ध में जान वाले गंवाने वालों को श्रद्धांजलि
चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में पंजाबी समाज के लोगों ने युद्ध में जान गंवाने वाले मासूम बच्चों और निर्दोष लोगों की स्मृति में गोविंद घाट पर दीपदान कर श्रद्धांजलि दी और मृतकों की आत्मा और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि इस समय पूरे विश्व में जो हालात है वह चिंताजनक हैं। युद्ध कहीं भी हो उसका प्रभाव हर देश को झेलना पड़ रहा है। आगे हालात और बिगड़ने की तरफ इशारा कर रहे हैं। जो देश को नहीं पूरे विश्व को कई गुना पीछे धकेल देंगे। युद्ध में ज्यादातर निर्दाेष लोगों की ही जाने जाती है। मासूम बच्चों की निर्मम हत्या एक असहनीय पीड़ा है। पार्षद हरविंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी समस्या का हल युद्ध नहीं है। सभी देशों को मिलकर विश्व शांति के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। मां गंगा से बड़ा कोई रक्षक नहीं है। इसलिए मां गंगा से प्रार्थना है कि विश्व में शांति हो। जिससे विश्व का कल्याण हो और निर्दाेषों पर अत्याचार रुके। दीपदान करने वालों में गिरीश भाटिया, सरदार इकबाल सिंह, हरीश अरोड़ा, संजीव सहगल, भूषण लाल अरोड़ा, अर्पण ग्रोवर, प्रशांत लाम्बा, अमित विरमानी, ओमवीर चौधरी, गौरव भाटिया, सोनू चौधरी, गौरव मनचंदा, रवि बांगा, दिनेश नंदा, लालजी सिंह, अमित अरोड़ा, योगेश चावला, सुरेंद्र अरोड़ा, अजय अनेजा, सौरभ अरोड़ा, रमन सिंह, राहुल अरोड़ा, सचिन अरोड़ा, गौरव भाटिया सहित पंजाबी समाज के कई लोग शामिल रहे।









