हरिद्वार

रविंद्र प्रधान पहुंचे हरिद्वार, पसमांदा संगठन के पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

शाहबाज सलमानी हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शाहबाज सलमानी) हरिद्वार। केंद्रीय निगरानी समिति सामाजिक न्याय अधिकारिक मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय सदस्य वीरेंद्र प्रधान हरिद्वार दौरे पर रहे। जहां भारतीय मीर आर्मी मुस्लिम पसमांदा राष्ट्रीय संगठन के पद अधिकारियों ने ज्वालापुर स्थित रविंद्र प्रधान को फूलों का गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया है। वही रविंद्र प्रधान ने बताया कि केंद्रीय निगरानी समिति जन समस्याओं के मुद्दों को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का कार्य करती है। और स्थानीय प्रशासन को भी समस्याओं से अवगत कराकर उन समस्याओं का समाधान कराया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। विदेश में भी हमारे देश के नाम का डंका बज रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के लिए अनेकों योजनाएं धरातल पर चला रखी है। जिनका भरपूर लाभ भी जनमानस उठा रहा हैं। इस अवसर पर भारतीय मीर आर्मी मुस्लिम पसमांदा राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय निगरानी समिति सामाजिक न्याय अधिकारिक मंत्रालय भारत सरकार उत्तराखंड सदस्य शमशाद मीर, संगठन महिला मोर्चा उत्तराखंड प्रदेश मंत्री शबनम जहाॅ, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नसीम सलमानी पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष रवि संसारी जिला महामंत्री नजर त्यागी, जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, संगठन जिला सलाहकार मोहम्मद इसरार उर्फ डॉक्टर मराठा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहम्मद अश्अर, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष नरगिस, नगर महामंत्री सलमा, संगठन सलाहकार शारदा बेगम, संगठन उपाध्यक्ष शहनाज, रोशनी, नावेद, तनवीर, आदिल, दानिश, केंद्रीय निगरानी समिति सामाजिक न्याय अधिकारिक मंत्रालय भारत सरकार जिला मुरादाबाद सदस्य अजीत जी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button