हरिद्वार

उमस भरी गर्मी से मिली राहत, झमाझम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। झमाझम बारिश ने कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी है। दोपहर बाद आसमान पर घनघोर काले बादल छा गए और बिजली की तेज गड़गड़ाहट के साथ छम-छम बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश शुरू होते ही लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है। बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने बारिश का जमकर आनंद उठाया। कई बच्चे बारिश में भीगते और खेलते नजर आए है, वहीं युवाओं ने भी बारिश का लुत्फ उठाया है। सड़कों और गलियों में लोगों ने बदलते मौसम का स्वागत किया। लगातार पड़ रही गर्मी के बाद आई इस बारिश ने न केवल मौसम को खुशनुमा बनाया, बल्कि लोगों को भीषण उमस से भी राहत पहुंचाई है। मौसम में आए इस बदलाव से पूरे क्षेत्र में ताजगी और ठंडक का अहसास हुआ है।

Related Articles

Back to top button