हरिद्वार

स्कूटी सवार शराब तस्कर की शहर में चर्चाएं तेज, चलता फिरता मिनी ठेका

चंद मिनटों में हो जाता है हर ब्रांड मुहैय्या, डिलीवरी की सेवाएं भी उपलब्ध

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज कल ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत एक स्कूटी सवार शराब तस्कर की चर्चाएं तेजी से फ़ैल रही है। जी हां कहते है न एक-एक सौ पर भारी, ऐसा ही मामला ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत सुनने और देखने को मिल रहा है, एक स्कूटी सवार शराब तस्कर जिसे लोग चलता फिरता मिनी ठेका भी बोलने लगे है, ये नशा तस्कर अपने क्षेत्र में सौ पर भारी दिखाई दे रहा है।

शहर में चर्चा है कि एक स्कूटी सवार शराब तस्कर का नेटवर्क इतना बड़ा है कि चंद मिनटों में ही हर तरह के ब्रांड मुहैय्या करा देता है। जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत बने नॉनवेज के होटलों पर स्कूटी सवार शराब तस्कर का अच्छा ख़ासा कब्जा माना जा रहा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

चर्चा है कि पूर्व में एक तत्कालीन सीओ ने स्कूटी सवार शराब तस्कर को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था, उसके बावजूद स्कूटी सवार शराब तस्कर के हौसले इतने बुलंद है कि कोतवाली और चौकी के बीच फराटे से स्कूटी चलाते हुए अपने काम को अंजाम दे रहा है।

शहर में चर्चा है कि स्कूटी सवार शाम ढलते ही नॉनवेज के होटलों पर शराब पहुंचाने के काम को बखूबी अंदाज में अंजाम दे रहा है, हैरत की बात तो यह है कि स्कूटी सवार शराब तस्कर के हौसले इतने बुलंद है कि ये चलता फिरता मिनी ठेका कहीं ना कहीं संबंधित विभाग के साथ साथ पुलिस प्रशासन पर भी सवालिया निशान खड़े कर रहा है।

क्षेत्र के कुछ लोगों का कहना है कि स्कूटी सवार नशा तस्कर के पास हर ब्रांड उपलब्ध रहता हैं, नेटवर्क इतना तगड़ा है कि कॉल करते ही चंद मिनटों में शराब मुहैय्या हो जाती है और बैठे-बैठे एक कॉल पर शराब आपके कहे पते पर पहुंच जाती है।

अब देखना यह होगा कि स्कूटी सवार शराब तस्कर पर शिकंजा कसा जाता है या चलता फिरता मिनी ठेका अपनी फराटे स्कूटी की गति से अपने काम को लगातार बखूबी से अंजाम देता रहेगा, यह तो अब आने वाला वक्त ही बताएगा।

Related Articles

Back to top button