दिवंगत पत्रकार जफर जैदी की स्मृति में हुआ गोष्ठी का आयोजन, पत्रकारिता के प्रति उनके समर्पण को किया याद
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के वरिष्ठ दिवंगत पत्रकार जफर जैदी की स्मृति में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कोतवाली मार्ग स्थित एक बैंकट हॉल में हुए आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम पत्रकारों, साहित्यकारों और प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।क्षेत्रीय विधायक हाजी तस्लीम अहमद ने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है।यह समाज की वह आँख और कान है, जो हमें दुनिया की सच्चाइयों से रूबरू कराती है।एक सच्चे पत्रकार का काम केवल समाचार देना नहीं होता, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को शासन और प्रशासन तक पहुँचाना होता है, जब समाज के अन्य तीन स्तंभ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका अपने पथ से विचलित होते हैं, तब पत्रकारिता ही अपनी निर्भीक आवाज से उन्हें सही राह दिखाती है।उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में स्वर्गीय जफर जैदी के योगदान को भी याद किया। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल तथा धामपुर की पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष श्रीमती लीना सिंघल ने स्वर्गीय जैदी के पत्रकारिता के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता एक चुनौती पूर्ण कार्य है, जिसको हर कोई नहीं कर सकता है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद नजीबाबाद के अध्यक्ष इंजीनियर मौअज्जम खान ने पत्रकारों के लिए नगर पालिका परिषद में स्थान उपलब्ध कराए जाने और स्वर्गीय जफर जैदी की याद में एक पत्थर बस स्टैंड के पास स्थित स्टेडियम पर लगवाए जाने की घोषणा की, जिसका समस्त पत्रकारों ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन याकूब राईन, व्यापार मंडल नजीबाबाद जिलाध्यक्ष कपिल अग्रवाल सर्राफ, फरहा नाज, अवधेश शर्मा, इरफान अंसारी, जकी मलिक, मनोज शर्मा, नौशाद मुल्तानी, गुलजार कुरैशी, नईम सिद्दीकी, हाशिम अहमद, विपिन ठाकुर, राजपाल सिंह चौहान, धर्मवीर सिंह चौहान, आफताब नोमानी, शहजाद नोमानी, शादाब जफर शादाब, जितेंद्र जैन, शेर खान, शाकिर कुरैशी, विनोद मित्तल, आ फताब राज, खिजार अहमद, जाहिद प्रधान, नईम मकरानी, नफीस अहमद खान,रफीक अंसारी, संजय कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अंत में सभी अतिथियों का आयोजनकर्ताओं द्वारा शाल, स्मृति चिन्ह आदि भेंटकर सम्मान किया गया।नजीबाबाद जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (रजि०) के तत्वाधान में हुए इस कार्यक्रम का संचालन प्रदीप डेजी ने किया।









