हरिद्वार

तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का खुलासा, श्यामपुर पुलिस ने महिला समेत तीन को किया गिरफ्तार

अघोरा नाम से यूट्यूब चैनल था संचालित, श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में सफलता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार की श्यामपुर थाना पुलिस को उसे समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब धार्मिक आस्था तंत्र-मंत्र एवं अंधविश्वास का फायदा उठाकर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह का 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक महिला समेत दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के दिशा निर्देश में हरिद्वार जनपद में ऑपरेशन कालनेमि अभियान चलाया जा रहा है। आजकल लोगों से ठगी करने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं, जी हां पहले भी कई बार ठगी के मामले प्रकाश में आ चुके हैं ऐसा ही एक मामला श्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत का प्रकाश में आया है, जहां पीड़ित विनोद कुमार निवासी सोनीपत को तंत्र-मंत्र पूजा पाठ समेत कथित चमत्कारों से संबंधित वीडियो अपलोड कर गिरोह ने झांसे में लेकर पीड़ित को चंडी देवी मंदिर के पास विशेष पूजा करने के लिए बुलाया। और पूजा की सामग्री लाने का बहाना बनाकर लाखों रुपए का बैग अपनी कार में लेकर फरार हो गए।

वहीं इस बाबत पर श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि गुरुवार की रात को 112 के माध्यम से सूचना मिली की मन्नत ढाबा चंडी माता मंदिर के पास एंडेवर कार में सवार महिला व एक पुरुष व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी करते हुए 4 लाख 60 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल सभी पिकेट समेत चेक पोस्टों को अलर्ट मोड पर करते हुए व्यापक चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध वाहनों की तलाश के प्रयास शुरू कर दिए गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश में बॉर्डर चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए पुलिस टीम ने चिड़ियापुर के पास से दो पुरुष एक महिला संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से 4 लाख 55 हजार रुपए, आई फोन 17 प्रो मैक्स, एक एंडेवर कार भी बरामद हुई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में ठगी गिरोह के सदस्यों मलकीत उर्फ राकेश, मोंटी जोशी समेत महिला ने स्वीकार किया कि वे सोशल मीडिया एवं यूट्यूब के माध्यम से लोगों में विश्वास पैदा कर उन्हें अंधविश्वास एवं भय का शिकार बनाते थे तथा पूजा-पाठ एवं तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों रुपये एवं आभूषण हड़प लेते थे, साथ ही यूट्यूब पर अघोरा नाम से चैनल बनाया हुआ है।

पुलिस ने बताया कि अन्य राज्यों में भी इनके द्वारा इसी प्रकार की वारदातें किए जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button