हरिद्वार

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के पदाधिकारियों ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

जब काम अच्छा हो तो तारीफ तो बनती है: प्रदेश अध्यक्ष सागर बेनीवाल

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। करोड़ों शिवभक्तों की आस्था कावड़ मेला देवभूमि उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में हरिद्वार जिला अधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल के कुशल प्रबंधन, अद्वितीय रणनीति एवं बेहतरीन कानून व्यवस्था से सकुशल निर्विघ्न सम्पन्न हुआ। कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न करने के लिए अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत प्रदेश अध्यक्ष सागर बेनीवाल के नेतृत्व में सम्मानित साथियों प्रदेश महामंत्री दीपक चावरिया, जीत सिंह गढ़वाल मंडल अध्यक्ष, अजय गोगलिया प्रदेश कोषाध्यक्ष, कन्हैया चंचल जिला महामंत्री, कार्य विभाग जिला अध्यक्ष नीरज घावरी, जिला उपाध्यक्ष व अन्य साथियों सहित गंगाजल रुद्राक्ष की माला भगवान वाल्मीकि और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा सह प्रेम भेंट कर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों और उनकी टीम का अभिनंदन कर उनको आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button