लक्सर

लक्सर में 6.90 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और बाइक भी बरामद

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक आरोपी को 6.90 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से स्मैक के अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक लक्सर प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेहताब लक्सर के खंडजा कुतुबपुर गांव का निवासी हैं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 6.90 ग्राम अवैध स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू सहित मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई नितिन चौहान, एसआई यशवीर सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल मनोज मिनान सहित कांस्टेबल कपिल देव शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button