हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने अयान और अजय नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 11 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनमें एक स्कूटी और 10 मोटरसाइकिलें शामिल हैं। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पनियाला तिराहे से दोनों आरोपियों को दबोचा गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी कर उन्हें मॉडिफाई कर बेचते थे। बरामद वाहनों में पांच विभिन्न मुकदमों से संबंधित वाहन भी शामिल हैं। दानों आरोपियों में से आयरन रुड़की के माधोपुर और अजय थाना झबरेड़ा क्षेत्र के नगला कुबड़ा गांव के निवासी हैं पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य मामलों की जानकारी भी जुटा रही है।









