हरिद्वार

रामनवमी पर समाजसेवी कमल खड़का ने किया कन्या पूजन

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। रामनवमी के पावन अवसर पर शिवलोक कॉलोनी निवासी गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं समाजसेवी कमल खड़का ने कन्या पूजन कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कन्याओं को भोजन कराकर उनका पूजन किया और सुख समृद्धि की कामना की। समाजसेवी कमल खड़का ने कहा कि नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में श्रद्धा, संस्कार और सेवा भाव को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि बेटियों का सम्मान करना और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर देना हम सभी की जिम्मेदारी है। कमल खड़का ने कहा कि धार्मिक परंपराएं हमें समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देती हैं। हमें पर्वों को केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प भी लेना चाहिए।

Related Articles

Back to top button