रुड़की

सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी पहुंचे पिरान कलियर, पदाधिकारियों ने किया स्वागत

जावेद अंसारी पिरान कलियर प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(जावेद अंसारी) पिरान कलियर। रविवार को साबिर पाक के 755 वे उर्स के मौके पर सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी अपने पदाधिकारियों के साथ दरगाह साबिर में पहुंचकर चादर व फूल पेशकर देश प्रदेश के अमनो अमान के लिए दुआ की, और पत्रकारों से उर्स संबंधी विचार विमर्श किया। यहां की व्यवस्ताओ और आने वाले जायरीनों को अच्छी सुविधा मिले इस पर अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्ष ने आगे कहा कि पिरान कलियर विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है जो सर्वधर्म की आस्था का केंद्र है। इसकी गरिमा को बनाए रखना सबका कर्तव्य बनता है। इस मौके पर उपस्थित पीरपुरा प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद इंतजार, बुक्कनपुर प्रधान प्रतिनिधि साबिर राणा, ग्राम खटका के उपप्रधान नफीस अहमद, रहीस अहमद, हाजी इरफान अहमद, सुराज सेवादल के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता आशीष दीक्षित, प्रेद्श उपाध्यक्ष अजय मौर्य, रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र राघव, हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष अजय सिंह, हरिद्वार विधानसभा उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, रानीपुर विधानसभा उपाध्यक्ष राजू मिश्रा, शिवालिक नगर अध्यक्ष मोनू पाल आदि उपस्थित रहे। वही उपस्थित काफी संख्या में पत्रकार बंधूओ ने सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जोरदार स्वागत कर पत्रकारों के हक की आवाज उठाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button