Blogहरिद्वार

बरसाती नाले में बही बच्ची का अब तक सुराग नहीं, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अक्षय कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में बरसाती नाले में बही बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। सूचना मिलते ही सिडकुल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लगातार बच्ची की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार सिडकुल कोतवाली अंतर्गत रावली महदूद क्षेत्र में कृपाल स्कूल के पास रावली महदूद क्षेत्र में पुलिया के पास खेल रही दो बालिकाएं पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गयी। घटना सोमवार देर शाम की है। रावली महदूद क्षेत्र में पुलिया के पास खेल रही सात वर्षीय हिमानी और छह वर्षीय विदिशा अचानक आए पानी के तेज बहाव में बह गयी। आसपास के लोगों ने हिमानी को किसी तरह बचा लिया। लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण छह वर्षीय विदिशा महदूद बह गयी। विदिशा के पिता गौतम कुमार मूलरूप से बिजनौर के निवासी हैं और सिडकुल में फैक्ट्री में काम करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिडकुल पुलिस और एसडीआरएफ मौके पहुंची और राहत और बचाव अभियान शुरू किया। रात भर अभियान चलाने के बावजूद बालिका का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने आमजन से बारिश के दौरान बरसाती नालों, पुलियाओं एवं जलभराव वाले स्थानों के आसपास बच्चों को न जाने दें तथा तेज बहाव वाले पानी को पार करने का जोखिम न उठाने की अपील की है। वहीं रेस्क्यू अभियान के दौरान जेसीबी की मदद से नाले से कूड़ा-कचरा हटाया जा रहा है, ताकि बच्ची का पता लगाया जा सके। पुलिस ओर रेस्क्यू टीम का कहना है कि तलाश लगातार जारी है और जल्द बच्ची को खोज लेने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button