हरिद्वार

गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक

पुलिस की दो टूक चेतावनी—दोबारा संलिप्तता मिली तो गैंगस्टर एक्ट और गुंडा अधिनियम में होगी कार्रवाई, संदिग्धों का बनाया गया विशेष रजिस्टर

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। गौकशी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पथरी पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने पूर्व में गौकशी के मामलों में जेल जा चुके 16 व्यक्तियों को तस्दीक और पूछताछ के लिए थाने बुलाया। इस दौरान पुलिस ने सभी को भविष्य में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि दोबारा गौकशी में संलिप्तता सामने आने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गुंडा अधिनियम समेत अन्य कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चलाए जा रहे गौकशी विरोधी अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस ने क्षेत्र में पूर्व में गौकशी के मामलों में संलिप्त रहे व्यक्तियों का सत्यापन किया। इसके लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया और ऐसे व्यक्तियों को पूछताछ एवं तस्दीक के लिए थाना पथरी लाया गया। पुलिस ने सभी से गौकशी से संबंधित गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई और धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत आवश्यक कार्रवाई की।

थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में गौकशी जैसी अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व में गौकशी के मामलों में संलिप्त रहे सभी व्यक्तियों का थाने में एक विशेष रजिस्टर तैयार कराया गया है। इसमें संबंधित व्यक्तियों के नाम-पते, फोटो और मोबाइल नंबर दर्ज किए गए हैं, ताकि उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि इनमें से किसी भी व्यक्ति की गौकशी में संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गुंडा अधिनियम सहित अन्य कठोर कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार तस्दीक और पूछताछ के लिए अकरम पुत्र जहूर हसन, रियाजुल पुत्र जहूर, अकबर पुत्र शरीफ निवासी बोडाहेड़ी, रफीक पुत्र मंगता निवासी ऐथल, शाहवीर पुत्र सदीक निवासी अलावलपुर, जिहान पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद, इस्तकार पुत्र मकीम, इकरार पुत्र इसरार निवासी इब्राहिमपुर, आरिफ पुत्र जिम्मू, समून पुत्र तहसीन, तुफैल पुत्र इस्लाम, अब्दुल रहमान पुत्र मुस्तफा निवासी इक्कड़ खुर्द, सलमान पुत्र समशीद निवासी धनपुरा, सलमान पुत्र निसार उर्फ कल्लू, सलमान पुत्र समशीद निवासी नसीरपुर कला और सय्यद पुत्र बसीर निवासी इक्कड़ खुर्द को थाना पथरी लाया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक बबलूस चौहान, उपनिरीक्षक मोहन कठैत (चौकी प्रभारी फेरूपुर), उपनिरीक्षक महेन्द्र पुण्डीर, कांस्टेबल नारायण, कांस्टेबल जितेन्द्र तथा कांस्टेबल मुकेश चौहान शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में गौकशी और इससे जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सत्यापन और निगरानी की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button