ऊधमसिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में नशा तस्करों पर की जा रही कड़ी कार्यवाही
नानकमत्ता थाना पुलिस द्वारा 58 ग्राम स्मैक (हीरोइन) की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मिशन 2025 नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने हेतु लगातार कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा प्रदेश में अवैध नशे की रोकथाम हेतु लगातार पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। निर्देशों का पालन करते हुए ऊधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन में जिले भर में अवैध नशे कारोबारियों पर लगाम लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। जिसमें अभी तक कई बड़ी सफलता हासिल हुई हैं। वहीं नानकमत्ता थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि 9 मई को पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व नशे के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिस पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में नानकमत्ता थाना क्षेत्र में पैदल गश्त व पेट्रोलिंग किए जाने हेतु अलग अलग टीमें गठित की गई। जिसमें नानकमत्ता थाना पुलिस टीम द्वारा प्रतापपुर पुलिस चौकी क्षेत्र ग्राम जोगीठेर क्षेत्र में चेकिंग अभियान के साथ ही पेट्रोलिंग की कार्यवाही की जा रही थी। तभी चेकिंग के दौरान 02 व्यक्तियों पर संदेह होने पर पकड़ा गया। जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस टीम हैरान हो गई। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर अभियुक्तों के पास से 58 ग्राम स्मैक हीरोइन बरामद की गई। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि ग्राम जोगीठेर तथा आस पास के थाना के अन्य नशा तस्करों के नाम भी उजागर किए हैं। जिनके विरुद्ध पुलिस द्वारा जल्द ही कड़ी कार्यवाही कर गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। वहीं थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की नशा कारोबार से कमाई गई अवैध सम्पत्ति की भी जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नानकमत्ता में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं नानकमत्ता थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि किसी भी तरह से अवैध रूप से नशा कारोबार करने वालों को बक्शा नहीं जायेगा। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपना नाम कुलवंत सिंह पुत्र नजर सिंह ग्राम जोगीठेर थाना नानकमत्ता महेन्द्र सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी उपरोक्त बताया।अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उमेश कुमार थानाध्यक्ष नानकमत्ता एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।