हरिद्वार

सप्तऋषि पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित कच्छी आश्रम के सामने दो दुकानदारों में दुकान लगाने को लेकर हुआ विवाद

विवाद में एक युवक के सर पर धारदार हथियार से किया वार, पीड़िता ने दी पुलिस को दी तहरीर

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। हरिद्वार कोतवाली नगर सप्तऋषि पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित सप्तसरोवर मार्ग पर दो दुकानदारों में दुकान लगाने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष के कुछ लोगों ने मिलकर दूसरे पक्ष के युवक के सर पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सप्तऋषि पुलिस चौकी में दी गई है। वहीं पीड़ित पक्ष ने सप्तऋषि पुलिस चौकी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभी युवक पर हमला करने वालों पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार गुरुवार को प्रातः करीब 7:30 बजे हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सप्तऋषि पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित कच्छी आश्रम के बाहर कपड़े की दुकान लगाने वाली महिला गुड़िया पत्नी स्व० मनोज कुमार निवासी पंचकुला भवन वीआईपी कालोनी का बराबर में ही कपड़े की दुकान लगाने वाले दुकानदार से दुकान लगाने को लेकर कहासुनी हो गई। जिसमें मामूली बात पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के कुछ लोगों ने गुड़िया के बेटे वंश के सर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिस पर वंश गभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद वंश की मां गुड़िया ने 112 नम्बर पर घटना की सूचना दी। वहीं वंश के सर पर धारदार हथियार से गहरी चोट आई है। जिस पर पीड़िता ने घायल हुए वंश का मेडिकल कराया और डॉक्टर द्वारा उपचार कराया गया है। वहीं पीड़िता गुड़िया ने बताया कि घटना की पुलिस को तहरीर देने के बावजूद पुलिस आरोपियों पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। वहीं पीड़िता ने बताया कि आरोपी कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। फिलहाल पीड़िता गुड़िया ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनके पुत्र वंश पर हमला करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की जाए और न्याय दिलाया जाए।

Related Articles

Back to top button