हरिद्वार

परिवहन विभाग सख्त, वाहनों के विरुद्ध चला अभियान-नियमों का किया उल्लंघन तो होगी कार्यवाही

अभियान के शिकंजे में आए 152 वाहन, 20 वाहन सीज-चालकों में मचा रहा हड़कंप

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार को वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार जनपद हरिद्वार में आगामी चारधाम यात्रा के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार भीमगोड़ा एवं हर की पौड़ी क्षेत्र में यात्री वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर किसी भी वाहन चालको को बक्सा नहीं जाएगा, परिवहन विभाग ने चालकों को साफ संदेश देते हुए कहा कि नियमों का करेंगे पालन, आप भी सुरक्षित और दूसरा भी सुरक्षित-सड़क दुर्घटना के आंकड़ों पर भी ब्रेक लगेगा।

अभियान के दौरान एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में इंटरसेप्टर प्रभारी वरुणा सैनी तथा बाइक स्क्वॉड 12, 13, 14 एवं 15 के सदस्य—आनंद असवाल, शूरवीर सिंह कंडवाल, नरेश नेगी एवं अश्विनी कुमार—सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग सुनिश्चित की।

वहीं इस बाबत पर प्रशासन एआरटीओ निखिल शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा प्रारंभ होने वाली है, इस अभियान का उद्देश्य यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखना, दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए 152 चालान किए गए तथा 20 वाहन सीज किए गए है।
इसके अतिरिक्त, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी ले जा रहे 15 वाहनों के विरुद्ध भी मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। विशेष रूप से ओवरलोडिंग, फिटनेस, परमिट एवं दस्तावेजों की जांच पर जोर दिया गया।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि चारधाम यात्रा अवधि के दौरान इस प्रकार के विशेष प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेंगे। सभी वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें, वैध दस्तावेज साथ रखें तथा निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं, ताकि यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Related Articles

Back to top button