हरिद्वार नेशनल हाईवे पर चींटियों की तरह रेंगती गाड़ियां, जाम से बेहाल आमजन
रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। जहां इस समय चारधाम यात्रा को लेकर अलग-अलग राज्य से श्रद्धालु धर्म नगरी पहुंच रहे हैं, तो वहीं भरी गर्मी के चलते आमजन को जाम से बेहाल होना पड़ रहा है। वही शनिवार रविवार वीकेंड वाले दिन यातायात प्लान भी कहीं ना कहीं इस जाम के आगे फेल नजर आ रहा है। जी हां हरिद्वार में रविवार को नेशनल हाईवे पर चींटियों की तरह रंगती गाड़ियां कहीं ना कहीं व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर रही है।

चर्चा है कि जहां जाम से आमजन को निजात दिलाने के लिए सरकार द्वारा फोर लाइन बनाई जा रही है, तो वहीं बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से हरिद्वार पहुंच रहे श्रद्धालु को भी कहीं ना कहीं जाम से जूझना पड़ रहा है।
शहर में चर्चा है कि श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी जाम से जूझना पड़ रहा है कई बार जाम में एंबुलेंस को भी फंसे हुए देखा गया है जो कहीं ना कहीं धर्म नगरी की यातायात व्यवस्था पर भी सवालियां निशान खड़ा कर रही हैं।

गौरतलब है कि पूर्व में गंगा स्नान वाले दिन जाम से बेहाल हो रहे लोगों को निजात दिलाने के लिए आईपीएस अधिकारी भी खुद मैदान में उतरकर मोर्चा संभाला था जिससे चलते लोगों को जाम से निजात मिली थी।









