लक्सर

Video: काठा पीर मेले का एसपी देहात ने किया निरीक्षण

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर के पथरी वन क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह शाह मोहम्मद शाह उर्फ काठा पीर पर लगने वाले पांच दिवसीय वार्षिक मेले का शुभारंभ आज पहली रोशनी के साथ हो गया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

इसी क्रम में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने दरगाह परिसर पहुंचकर मेले का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एसपी देहात ने बताया कि मेले को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है ओर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button