Video: लोकतंत्र की जीत डीएम के निर्देश पर तहसील कर्मचारी का स्थानांतरण
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर में पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आखिरकार जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।
डीएम के निर्देश पर तहसील कर्मचारी खुशहाल सिंह रावत का लक्सर तहसील से स्थानांतरण कर दिया गया है। बता दे 22 मई को लक्सर तहसील में तैनात कर्मचारी खुशहाल सिंह रावत द्वारा एसडीएम के सामने ही पत्रकारों के साथ अभद्रता की गई थी और जान से मारने की धमकी दी गई थी।
इस घटना के बाद पत्रकारों में भारी रोष फैल गया था। मामले को लेकर लक्सर प्रेस क्लब और पत्रकार संगठनों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी थी कि यदि 29 मई तक आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील परिसर में बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
पत्रकारों के समर्थन में कई संगठन खुलकर सामने आए थे। किसान संगठन, व्यापार मंडल, भीम आर्मी, लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन सहित प्रधान संगठन ने भी पत्रकारों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया था।
लगातार बढ़ते दबाव और विरोध के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कर्मचारी का स्थानांतरण कर दिया। कार्रवाई के बाद पत्रकारों ने इसे लोकतंत्र और एकता की जीत बताया है।
साथ ही समर्थन देने वाले सभी संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए 29 मई को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है।









