हरिद्वार

कमेटी के रुपये न मिलने से टूटी महिला, जहरीला पदार्थ खाने के बाद मौत

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। सप्तऋषि क्षेत्र में कमेटी के रुपये और जेवर वापस नहीं मिलने से परेशान एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दो दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद महिला की मौत हो गई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली भी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पूजा गुप्ता (34) पत्नी शरद गुप्ता निवासी भारत माता पुरम, सप्तऋषि ने दो दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे महिला का अंतिम ऑडियो बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो में महिला ने एक सैलून संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप था कि संबंधित व्यक्ति के पास उसका गोल्ड और करीब 25 लाख रुपये हैं, जिन्हें वापस नहीं किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि जहरीला पदार्थ खाने से पहले महिला के साथ मारपीट भी हुई थी। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद परिजनों में गहरा आक्रोश है और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button