टूटी सड़को पर 15 तारीख अल्टीमेटम मुख्यमंत्री के आदेशों को भी दरकिनार कर रहे गैर जिम्मेदार विभाग: सुनील सेठी
रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। आज उतरी हरिद्वार पर सुनील सेठी के नेतृत्व में सभी समाजिक संस्थाओं ने एकजुट होकर सड़को कि दुर्दशा पर विरोध जताया सुनील सेठी ने इस मौके पर कहा कि टूटी सड़के बड़े बड़े गड्ढे मुख्यमंत्री के आदेशों को भी नहीं मान रहे संबंधित विभाग। सीवर कार्यदाई संस्था की घोर लापरवाही, लोक निर्माण विभाग, एन एच ए आई उतरी हरिद्वार से संपूर्ण हरिद्वार की सर्विस लेन से लेकर विशेषकर उतरी हरिद्वार की कालोनियों, सप्तऋषि घाट सप्तसरोवर भारत माता मंदिर रोड की खस्ताहाल सड़को की हालत खराब है और विभाग कुंभकर्णी नींद में सोए है। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने इस अवसर पर कहा कि संपूर्ण हरिद्वार की सड़को का कई जगह इतना बुरा हाल है कि राहगीर चोटिल हो रहा है स्कूल की बसे धंसने से बच रही है पैदल चलने वाला हो या दोपहिया चारपहिया वाहन चालक सब इन टूटी सड़कों से दुखी है विशेषकर उतरी हरिद्वार सप्तऋषि से दूधाधारी चौक सर्वानंद एवं सप्तसरोवर रोड की हालत जिस पर चलना अब मौत को दावत देने जैसा है उसके बावजूद भी तीनों संबंधित विभाग कुंभकर्णी नींद में सोए हुए है लोगो की जान जोखिम में डालने के साथ साथ जिम्मेदार विभाग मुख्यमंत्री के आदेशों की भी अवहेलना विभाग कर रहे है जिसकी शिकायत आज माननीय मुख्यमंत्री को भी पुनः भेजी गई है। उनसे सड़क मार्ग से हरिद्वार आने की भी अपील की गई है। पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास, महंत शुभम गिरी, गायत्री व्यापार मंडल अध्यक्ष भागीरथ प्रजापति एवं संगठन महामंत्री हरिमोहन भारद्वाज ने संयुक्त रूप से कहा कि कभी भी रात्रि में कोई भी सड़क बिना सूचना खोद दी जाती है बिजली पानी गैस लाइन तोड़ दी जाती है कोई सुध लेने वाला नहीं जनता कभी पानी को कभी बिजली को परेशान क्योंकि बिना रोड मैप खुदाई की जा रही है। जिम्मेदार विभागों की लापरवाही से पहले से टूटी सड़के नहीं बनाई जा रही ओर खोदकर जनता को परेशान किया जा रहा है जो अब बर्दाश्त से बाहर है जगह जगह स्कूल बसे हो या राहगीर गड्ढों में गिर रहे है चोटिल हो रहे है गाड़ियों के टायर फट रहे है गाड़िया खराब हो रही है। जिला अधिकारी से सुनील सेठी ने इन विभागों पर कार्यवाही की मांग की है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गायत्री व्यापारमंडल महामंत्री लाल जी यादव, सतनाम सिंह, गोकुल डबराल, देवेंद्र गोयल, एडवोकेट मेघराज, धर्मेंद्र बब्बर, श्री निवास गोयल, सन्नी अरोड़ा, श्रेय शास्त्री, विकास गुप्ता, सावन कुमार, राजेश पांडे, सुशील कुमार, हरीश अरोड़ा, ओम प्रकाश भट्ट,गौरव खन्ना, पावन पांडे, अशोक बजाज, अमित शर्मा, नीरज मिश्रा, मुकेश ठाकुर, दीपक रावत, राजेश पाठक, लक्की अनेजा, एस एन तिवारी, अशोक तिवारी, राकेश सिंह, गौरव शर्मा, जुगल किशोर, राकेश सिंह, नंदकिशोर पांडे, आशीष अग्रवाल, सचिन अग्रवाल सहित सैकड़ों व्यापारी क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।।









