हरिद्वार

मेरा युवा भारत हरिद्वार के तत्वावधान में नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट आयोजित, युवाओं को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प: प्रेरणा सैनी

रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (MY Bharat), हरिद्वार के तत्वावधान में आज हरिओम सरस्वती कॉलेज, हरिद्वार में नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट 2026-27 के अंतर्गत ‘नशा मुक्त युवा’ थीम पर ‘योग फॉर नशा मुक्त युवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को योग के माध्यम से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण एवं बैज लगाकर सम्मान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिओम सरस्वती कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुनेन्द्र सिंह एवं उपप्राचार्य डॉ. योगेश योगी, हेमंत खड़ख्वाल (CPM DISHA, हरिद्वार), अधिवक्ता हरीश कुमार तथा अरुण सैनी, यशोदा सैनी, दीपक कुमार रहे। सभी अतिथियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा अपने जीवन में योग और अनुशासन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की आयोजक प्रेरणा सैनी, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (NYV), मेरा युवा भारत, हरिद्वार रहीं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए। योग एवं नियमित व्यायाम को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए सभी से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया गया। आयोजक प्रेरणा सैनी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए सभी अतिथियों एवं हरिओम सरस्वती कॉलेज के प्राचार्य, उपप्राचार्य तथा कॉलेज प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अल्प सूचना पर कार्यक्रम के आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए कॉलेज प्रबंधन का विशेष धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने, समाज में जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के संदेश के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button