लक्सर पुलिस ने 13 साल पुराने 73 विसरा और कपड़ों के पुलिंदों का कराया निस्तारण
न्यायालय के आदेश पर गठित कमेटी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, मालखाने से हटाया वर्षों पुराना लंबित माल

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार पुलिस ने थानों के मालखानों में वर्षों से लंबित माल के निस्तारण की दिशा में बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर लक्सर पुलिस ने 2013 से 2025 तक के मृतकों के पोस्टमार्टम से संबंधित 73 विसरा और कपड़ों के पुलिंदों का विधिवत विनिष्टीकरण कराया।न्यायालय के आदेश पर गठित कमेटी की मौजूदगी में आज शुक्रवार को यह कार्रवाई नियमानुसार संपन्न हुई। इसके लिए पुलिस ने उप जिलाधिकारी और न्यायालय से पत्राचार किया था। न्यायालय ने 3 नवंबर 2026 को कमेटी गठित कर निस्तारण के आदेश दिए थे। एसएसपी के निर्देश पर एसपी देहात और सीओ लक्सर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान गठित कमेटी के सदस्यों के साथ पुलिस टीम मौजूद रही। कार्रवाई से लक्सर कोतवाली के मालखाने में वर्षों से लंबित माल का निस्तारण हो गया गठित टीम में, क्षेत्राधिकार नगर, हरिद्वार प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार, नायब तहसीलदार हरिद्वार, चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर, सहायक अभियोजन अधिकारी लक्सर, कोतवाली प्रभारी लक्सर प्रवीण सिंह कोश्यारी,एसएसआई और हेड कांस्टेबल दिनेश चंद्र आदि शामिल रहे।









