लक्सर में गौकशी का भंडाफोड़ 120 किलो गौमांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
गन्ने के खेत में चल रहा था गोकशी का मामला अंधेरे का फायदा उठाकर तीन आरोपी फरार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में पुलिस ने गौकशी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 120 किलो गौमांस और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। वहीं, अंधेरे और गन्ने की फसल का फायदा उठाकर तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।बात दे बीती 27 अक्टूबर को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के संघीपुर गांव में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को गन्ने के खेत में गौकशी किए जाने की सूचना मिली। टीम ने तत्काल दबिश देकर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संघीपुर निवासी अय्यूब और आरिफ के रूप में हुई है। मौके से पुलिस ने करीब 120 किलो गौमांस के अलावा दो कुल्हाड़ी, दो छुरी, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और करीब 500 ग्राम पैकिंग प्लास्टिक बरामद की। मामले में लक्सर कोतवाली में उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वही पुलिस फरार तीन आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में एसएसआई राजेश बिष्ट एसआई रोहित कुमार समेत लक्सर कोतवाली के पुलिसकर्मी शामिल रहे।









