लक्सर

लक्सर पुलिस का नशा तस्करों और अपराधियों पर डबल प्रहार

स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, तमंचे सहित हिस्ट्रीशीटर दबोचा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार के लक्सर में पुलिस ने अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो अलग अलग कार्रवाई में एक स्मैक तस्कर और एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.12 ग्राम अवैध स्मैक, एक अवैध तमंचा, 315 बोर का जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में चेकिंग और निगरानी कर रही है। इसी दौरान पुलिस ने लक्सर क्षेत्र से उस्मान अली निवासी एथल बुजुर्ग को 7.12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने सुल्तानपुर क्षेत्र से हिस्ट्रीशीटर शाहआलम उर्फ भूरा निवासी जैनपुर मतलूबपुर को एक देशी तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ गैंगस्टर, एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button