जय श्रीराम के जयकारों के साथ नगर में दशहरे पर हुआ रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का दहन
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। बीटी गंज रामलीला समिति की ओर से आयोजित 107-वें रामलीला महोत्सव के अंतर्गत नेहरू स्टेडियम में दशहरा मेला धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान रावण,मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।पुतलों के दहन के साथ ही पूरा स्टेडियम आतिशबाजी से गूंज उठा और दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।इससे पहले दशहरा पर्व पर बीटी गंज से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न बाजारों से होते हुए नेहरू स्टेडियम पहुंची, जहां पहुंचने के बाद भगवान श्रीराम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध किए जाने के बाद अतिथियों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की आरती की, इसके बाद रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।पुतलों में आग लगते ही आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा।दर्शकों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया।कार्यक्रम का संचालन समिति के महामंत्री सौरभ सिंघल ने किया।इस अवसर परमेयर अनीता देवी अग्रवाल, पूर्व मेयर गौरव गोयल, मनोज अग्रवाल, राकेश गर्ग, एड०नवीन जैन, विभोर सेठी, अक्षय प्रताप सिंह, दीपक शुक्ला, ललित मोहन अग्रवाल, प्रदीप परूथी, सावित्री मंगला, अरविंद गोयल और वरुण गोयल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।









