हरिद्वार

मंगलौर पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 2 लाख 16 हजार की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार की मंगलौर पुलिस ने लंढौरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 पॉइंट 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 16 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर ने अलग अलग टीमों का गठन किया है। इसी क्रम में एसआई नवीन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम लंढौरा क्षेत्र में निगरानी और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सुहैब को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्मैक बरामद की।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुहैब निवासी किदवई नगर, तबाल्सा, थाना खालापार जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली मंगलौर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई नवीन चौहान, हेड कांस्टेबल शूरबीर चौहान और कांस्टेबल दिनेश शर्मा शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button