देहरादून

भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों लोगों ने धूमधाम के साथ तिरंगा यात्रा में की भागीदारी

राजेश कुमार देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। उत्तराखंड में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया जिसमें प्रदेश भर में ध्वजारोहण के साथ ही कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वही उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी भारतीय किसान यूनियन द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। वही देहरादून भारतीय किसान यूनियन के प्रधान द्वारा जानकारी दी गई कि 78 में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रवि पवार के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जो कि भारत माता के जयघोष के साथ ही परम पूज्य स्वामी दर्शन भारतीय जी ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा दौरान भारत माता के जयघोष से कार्यकर्ताओं में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा था। तिंरगा यात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री कृपालसिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग ,प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार, कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, पछवादून अध्यक्ष शशांक पाल, भूपेंद्र नेगी विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष, एडवोकेट सुनील सिंह चौहान, देहरादून मीडिया प्रभारी सृजन बधानी, जिला उपाध्यक्ष जगदीप सिंह, गढ़वाल मंडल प्रवक्ता आशुतोष सक्सैना, जिला महासचिव शाहनवाज, मोहम्मद आदिल, जिला मंत्री अमनदीप सिंह बत्रा, विनीत कुमार, पंकज बिष्ट, सलमान आर्य, भवन सिंह जोशी, गौरव जोशी, अमित गर्ग आदि सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा समस्त देश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button