हरिद्वार

गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में वित्तीय नियोजन व साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला संपन्न

अक्षय कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। शिक्षा एवं प्रशिक्षण संकाय, गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार एवं आईसीआईसीआई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को वनस्पति एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान सभागार में साइबर सुरक्षा एवं वित्तीय साक्षरता विषयक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में एनआईएसएम से सेबी सर्टिफाइड सिक्योरिटी मार्केट ट्रेनर डॉ. सुनील मदान ने विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन के व्यावहारिक गुर सिखाए। कार्यशाला में विषय प्रवर्तन शिक्षा एवं प्रशिक्षण संकायाध्यक्ष प्रो. मुकेश कुमार ने किया। कार्यशाला में मुख्य परिसर से 45 छात्र एवं कन्या गुरुकुल परिसर से 47 छात्राओं सहित कुल 92 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। डॉ. सुनील मदान ने आय, बजट, बचत, सरकारी योजनाओं में निवेश, ‘रूल 72’, म्यूचुअल फंड तथा चक्रवृद्धि ब्याज जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। सारथी ऐप माध्यम से विद्यार्थियों को सेविंग एवं रिटर्न की गणनाएं कराकर निवेश के व्यावहारिक पहलुओं को समझाया गया। साथ ही बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपाय बताते हुए डिजिटल सतर्कता पर विशेष जोर दिया गया। विद्यार्थियों ने निवेश एवं बचत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विशेषज्ञों से संवाद कर अपने प्रश्नों का समाधान प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को समयानुकूल एवं अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की। प्रो. मुकेश कुमार डीन शिक्षा एवं प्रशिक्षण संकाय ने आईसीआईसीआई फाउंडेशन फॉर इनक्लुसिव ग्रोथ के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर मुख्य परिसर से प्रो. नवनीत, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. विनीत विश्नोई, डॉ. चिरंजीव बनर्जी, डॉ. हरीश चंद्रा, पंकज कुमार, मनोज कुमार, अमरीश कुमार, ओमवीर, करण तथा कन्या गुरुकुल परिसर से डॉ. कल्पना सागर उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button