लक्सर में मिलावटी पनीर बनाने की फैक्ट्री पर छापा 10 कुंतल खाद्य पदार्थ नष्ट
Video: पामोलीन ऑयल और मिल्क पाउडर से बन रहा था पनीर
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वाद। नवरात्र और दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने लक्सर के संघीपुर गढ़ी स्थित पनीर निर्माण इकाई पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मौके से करीब 3 कुंतल तैयार पनीर 6 कुंतल अर्द्धनिर्मित पनीर और 90 किलो पामोलीन ऑयल नष्ट करा दिया।

विभाग ने इकाई बंद कराकर उसका खाद्य लाइसेंस भी निलंबित कर दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 13 अक्टूबर की मध्य रात्रि और 14 अक्टूबर की सुबह छापेमारी की। जांच में स्किम्ड मिल्क पाउडर और पामोलीन ऑयल का इस्तेमाल कर पनीर तैयार किया जाना पाया गया। विभाग के अनुसार उत्तराखंड में एनालॉग पनीर के निर्माण, संग्रहण और बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद इकाई में इसका निर्माण किया जा रहा था।
मौके पर मिले पनीर और पामोलीन ऑयल के नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजे गए हैं। इकाई संचालक ताजिम निवासी संघीपुर गढ़ी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।









