हरिद्वार

हरिद्वार में धूमधाम से मनायी होली

होली पर्व पर एक दूसरे को गुलाल लगाने के बाद मस्ती में झुमते दिखे क्षेत्रवासी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। हरिद्वा में रंग, रस और रिश्तों की मिठास का पर्व होली धूमधाम से मनाया गया। गली-गली होल्यारों की टीमों ने जमकर हुड़दंग किया और हर घर के बाहर रंगों की बौछार ‌दिखी। हवा में घुला अबीर-गुलाल और घरों से आती गुजिया की मीठी खुशबू ने माहौल को और भी खास बना डाला। लोगों एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले और होली की शुभकामनाएं दी। घरों से आती ताजी गुजिया और पकवानों की खुशबू ने माहौल को और भी खास बनाया। बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगी होली टी-शर्ट पहनकर, हाथों में पिचकारी लिए नन्हें बच्चे सुबह से ही सड़कों पर निकल पड़े। वहीं हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव ने फूलों की होली खेली। हरिद्वार में होली का उत्सव पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं पारंपरिक गीतों की मधुर धुन गूंजी तो कहीं डीजे की बीट पर युवा झूमते नजर आए। गांव हो या शहर, हर गली रंगों से सराबोर दिखाई दी। बड़े-बुजुर्गों ने पारंपरिक बैठकी होली का आनंद लिया। तो युवा डीजे की धुन पर थिरके। महिलाओं ने भी समूह बनाकर होली गीत गाए और एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी। राजनीतिक गलियारों में भी होली की रौनक दिखाई दी। इस दौरान बुजुर्गों ने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा, होली के रंग, सबके जीवन में खुशियों और उमंगों की बहार लेकर आए। ये उत्सव हमें व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज और प्रदेश के विकास में सहभागी बनने के लिए दोगुनी ऊर्जा का संचार करें। कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि हमेशा की तरह इस उत्सव में भी बढ़-चढ़कर समाज की एकरूपता और सद्भाव की मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Related Articles

Back to top button