एसपी बागेश्वर के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों पर शिकंजा
कपकोट थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आठ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) बागेश्वर। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के कुशल दिशा निर्देशन में प्रदेश भर में अवैध नशे की रोकथाम हेतु लगातार आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं निर्देशों का पालन करते हुए बागेश्वर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में जिले भर में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं अवैध शराब कारोबार की रोकथाम हेतु जिले भर में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें आज जनपद बागेश्वर के कपकोट थाना पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। वहीं बागेश्वर पुलिस कार्यालय से जानकारी देते हुए बताया कि बागेश्वर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर नियंत्रण करने हेतु एवं जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कपकोट थाना पुलिस द्वारा मंगलवार को तनुज गढ़िया उर्फ तारा के कमरे की तलाशी की गई। जिसमें पुलिस को तनुज गढ़िया उर्फ तारा के कमरे से पुलिस टीम ने आठ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। जिस पर कपकोट थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त तनुज गढ़िया उर्फ तारा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम तनुज गढ़िया उर्फ तारा उम्र 20 वर्ष पुत्र आनन्द सिंह निवासी ग्राम लीली, थाना कपकोट बताया। वहीं पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा ने बताया गया कि किसी भी तरह से अवैध शराब का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी, उप निरीक्षक संजय धोनी, हेड कांस्टेबल विनोद, कांस्टेबल परिहार शामिल रहे।









