हरिद्वार

ऑपरेशन प्रहार का असर पथरी पुलिस का बड़ा एक्शन, इब्राहिमपुर झगड़ा कांड में 3 इनामी आरोपी गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी नवनीत सिंह के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इब्राहिमपुर झगड़ा प्रकरण में फरार चल रहे तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, बीती 7 अप्रैल को इब्राहिमपुर गांव में दो भाइयों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था, जिसने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। लगातार फरार रहने पर तीनों आरोपियों पर एसएसपी द्वारा पांच पांच हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया गया था लगातार दबिश और सटीक रणनीति के चलते थाना पथरी पुलिस ने आखिरकार तीनों आरोपियों को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार किए गए इनामी आरोपियों में अमजद ,तजमुल और तनवीर शामिल हैं सभी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, एएसआई उपेन्द्र सिंह, एसआई बबलू चौहान, कांस्टेबल राकेश नेगी, कास्टेबल सुशील कुमार, कास्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी सहित कांस्टेबल अजीत तोमर आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button