हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस में शोक की लहर, आरक्षी सुमित जुयाल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार की कोतवाली रानीपुर में तैनात आरक्षी सुमित जुयाल के असामयिक निधन से हरिद्वार पुलिस महकमे में गहरा शोक व्याप्त है। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे सुमित जुयाल ने आज तड़के दिल्ली के बेदांत अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट लाया गया, जहां पूरे पुलिस सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। अंतिम दर्शन के दौरान अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। वहीं, सेरेमोनियल गार्द द्वारा दी गई शोक सलामी ने माहौल को और भी भावुक बना दिया। परिजनों और साथियों की आंखें नम रहीं, हर कोई सुमित जुयाल को याद कर भावुक नजर आया। साल 2007 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए सुमित जुयाल अपनी कर्तव्यनिष्ठा और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे। वर्तमान में वे देहरादून के रायपुर स्थित अपने आवास पर परिवार के साथ रह रहे थे। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे पुलिस विभाग ने एक कर्मठ और समर्पित जवान को खो दिया है। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

Related Articles

Back to top button