हरिद्वार

हरिद्वार में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत, शहर से देहात तक निकली जागरूकता रैली

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हरिद्वार जिले में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह की जोरदार शुरुआत की गई। इस अवसर पर हरिद्वार पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक व्यापक जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम की शुरुआत फायर स्टेशन परिसर में परेड फालिन के साथ हुई, जहां वर्ष 2025-26 के दौरान ड्यूटी निभाते हुए शहीद हुए फायर सर्विस अधिकारी और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों और कर्मियों ने 2 मिनट का मौन रखकर वीर जवानों को नमन किया और पुष्प अर्पित किए इसके बाद एसपी देहात व मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली हरिद्वार शहर से निकलकर ग्रामीण इलाकों तक पहुंची, जहां फायर कर्मियों ने माइक अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान आमजन को पंपलेट वितरित कर आग से बचाव के उपाय बताए गए। लोगों से अपील की गई कि वे खुद भी सतर्क रहें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें, ताकि आगजनी की घटनाओं को रोका जा सके। अधिकारियों ने बताया कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह 20 अप्रैल तक पूरे जिले में चलाया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे संदेश साफ है सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज ही आग पर नियंत्रण की कुंजी है।

Related Articles

Back to top button