पंजीकरण केंद्र का जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, 15 मोबाइल टीमें भी हुई तैनात
सात अस्थाई पुलिस चौकियां, 10 पर्यटन पुलिस बूथ ओर 20 काउंटर स्थापित

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। आगामी चारधाम यात्रा को लेकर अलग-अलग राज्यों से आ रहे श्रद्धालुओ के पंजीकरण को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने ऋषिकुल मैदान में यात्री पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण करते हुए अधूरे कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पंजीकरण केंद्र ऋषिकुल मैदान में सात अस्थाई पुलिस चौकियां के साथ दस पर्यटन पुलिस बूथ बनाए गए हैं जो यात्रियों को गाइड करेंगे, साथ ही एनडीआरएफ की 35 सदस्यों की टीम तथा एसडीआरएफ की दो टीमें तैनात गई है। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था के लिए ड्राइविंग प्लान भी तैयार हुआ है। जानकारी के अनुसार, आने वाले यात्रियों के ऑफलाइन पंजीकरण के लिए ऋषिकुल मैदान में 20 अकाउंट स्थापित किए गए हैं, जिसमें दो अलग अकाउंट बनाए गए हैं, आधार से पंजीकरण न होने की दशा में थब एवं फ्रेस स्क्रीनशॉट काउंट अलग से बनाए गए हैं। हरिद्वार जनपद पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंजीकरण को लेकर 15 मोबाइल टीमें तैनात की गई है जो धर्मशालाओं एवं आश्रमों में रुके यात्रियों का पंजीकरण भी करेंगे।
वहीं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने श्रद्धालुओ की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी एवं कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि उनके द्वारा जो भी कर्मचारी तैनात किए गए हैं सभी कार्मिकों के आईडीकार्ड निर्गत कर दिए जाएं।
वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने अवगत कराया है कि चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए कल से ऋषिकुल मैदान में यात्रियों का पंजीकरण कार्य शुरू कर दिया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी पी.आर चौहान, सचिव एचआरडीए मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गोयल, सीओ ट्रैफिक बिपेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।









