हरिद्वार

कप्तान साहब से लोगों को बहुत उम्मीदें, जिसके लिए जनता और व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च हो

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। यदि आप स्थानीय पुलिस से अपेक्षा करते है कि वो आपके जान और माल की सुरक्षा करे तो उसके लिए आपको व्यक्तिगत रुचि लेकर ट्रैफ़िक यातायात के नियमो का पालन करना होगा। सिर्फ चालान से बचने के लिए यदि आप ट्रैफ़िक रूल्स फॉलो करते है तो आप किसी धोख़ा दे रहे है? अपने परिवार को-यमराज को, या पुलिस को? काश इस महत्वपूर्ण विषय को भारतीय शिक्षा और पति या भाई के हेलमेट को पीछे पकड़ कर बैठने वाली नारी यदि गम्भीरता से ले तो असमय किसी का परिवार बर्बाद न हो। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय और जिले के उच्च अधिकारी इस बात को कब समझेगे कि चालान काटने से जनता नियमो का पालन करने वाली नही है। यदि ऐसा होता तो आज हरिद्वार एसएसपी को अपने प्रतिभावान उप निरीक्षक जैसे पांच से छ समेत 6-6 कांस्टेबल एक आर्य नगर जैसे छोटे सेंटर पर सिर्फ हेलमेट चैकिंग के लिए न सड़को पर उतारने पड़ते। एसएसपी साहब, हरिद्वार की जनता को प्रतिक्षा है एक ऐसे एसएसपी की जिसके लिए जनता और व्यापारियों की सुरक्षा हेलमेट चैकिंग से कहीं ज्यादा जरूरी हो। अन्यथा क्या संदेश देना चाहती है आपकी पुलिस? बस सर हेलमेट होना चाहिए फिर बिना नम्बर प्लेट वाली बाइक पर चाहे अपराधी बैंक लूट कर या किसी की हत्या करके इन 12-12 पुलिस वालो के सामने से यू ही गुजर जाए। आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है बस ये ख्याल रहे।

Related Articles

Back to top button