कुष्ठ आश्रम में मनाया इमरान देशभक्त ने अपना 52-वां जन्मदिन, मेयर अनीता देवी अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन रहे मौजूद
शाहबाज सलमानी हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शाहबाज सलमानी) रुड़की। समाजसेवी व हरिद्वार की गूंज के रुड़की प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार इमरान देशभक्त का 52-वां जन्मदिन सादगी के साथ चंद्रपुरी स्थित कुष्ठ आश्रम में मनाया गया। जिसमें नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने इमरान देशभक्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कर उनकी सादगी, सेवा और समर्पण को सराहा। रुड़की मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि इमरान देशभक्त नाम के अनुसार देशभक्त भी हैं और मानवता भक्त भी। हर धर्म के लोग इनका सम्मान करते हैं, जो उनकी सेवा का प्रतीक है। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि इमरान देशभक्त से उनके लगभग तीस वर्षों से परिवार के तरह से संबंध है और मेरे भाई की तरह हैं। मुझे खुशी होती है जब लोग उनकी सेवाओं और सादगी की तारीफ करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे चुनाव में भी इमरान देशभक्त ने जो भूमिका निभाई वह पूरा नगर जानता है। आचार्य रजनीश शास्त्री जी महाराज ने कहा कि इमरान देशभक्त कोई भी धार्मिक अनुष्ठान हो या ज्योतिष संबंधी कोई आयोजन, उसमें बढ़-चढ़कर हमारा पूरा सहयोग करते हैं और हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व समाजसेविका पूजा गुप्ता ने कहा कि इमरान देशभक्त दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपने मानवतावादी चरित्र और व्यक्तित्व के कारण पहचाने जाते हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने कहा कि इमरान देशभक्त की यह खूबी है कि वह किसी भी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाते हैं।चाहे वह राजनीतिक हो या धार्मिक कार्यक्रम, इसीलिए इनको हर पार्टी के लोग प्यार देते हैं। आज उनका जन्मदिन कुष्ठ आश्रम में मनाया जा रहा है, जो इस बात का प्रतीक है कि समाज के सबसे बड़ी दया के पात्र लोगों के कितना निकट है। महिला आयोग की पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी ने कहा कि इमरान देशभक्त सबके दिल जीतने की कला जानते हैं और अपनी मेहनत, वफादारी से अपना अलग स्थान बनाए हुए हैं। इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए इमरान देशभक्त ने भावुक अंदाज में कहा कि उन्होंने समाज के निचले स्तर से अपने जीवन को इस मकान तक अपनी सेवा के बल पर पहुंचाया है और मुझे अपने गुरु अफजल मंगलौरी से बहुत कुछ सीखने को मिला है,जो मेरे लिए उपहार से कम नहीं है। देशभक्ति गीत गायक पत्रकार सैयद नफीसुल हसन ने इमरान देशभक्त के जन्म दिवस पर बधाई गीत प्रस्तुत करते हुए कहा कि वह मेरे मित्र ही नहीं, बल्कि मेरे सगे भाई की तरह मेरे जीवन में रहे हैं। उनकी सेवा को हर कोई सलाम करता है। इस अवसर वरिष्ठ समाजसेवी एवं किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार, मास्टर गयासुद्दीन, अनूप शर्मा, सरस्वती रावत आदि ने भी इमरान देशभक्त को बधाई देते हुए उनका सम्मान अभिनंदन किया।इससे पूर्व सभी कुष्ठ भाइयों को फल वितरण, शीतलपेय आदि भेंट की गई।









