हरिद्वार

मकड़ा गैंग पर श्यामपुर पुलिस का शिकंजा, लाठी डंडों के साथ वीडियो वायरल, पांच गिरफ्तार

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार में लगातार कहीं युवाओं ने अपने गैंग बना रखे हैं, तो वहीं पुलिस द्वारा भी बड़ी कार्यवाही करते हुए गैंग बनाने वालों पर शिकंजा कस रही है। शहर में चर्चा है कि पिल्ला गैंग, बैंगन गैंग समेत नाबालिक भी गैंग में शामिल है, अपने गैंग की वाह-वाही लूटने ओर एक दूसरे को मजबूत दिखाने के लिए गैंग के सदस्य सोशल मीडिया के प्लेटफार्म का सहारा ले रहे है, लाठी डंडों सहित असले के साथ वीडियो वायरल कर कानून व्यवस्थाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने मकड़ा गैंग पर शिकंजा कसते हुए पांच हुड़दंगीयो को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर बड़ी कार्यवाही की जा रही है। वही जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना श्यामपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी ग्राम गाजीवाली क्षेत्र में कुछ युवक अपनी मोटरसाइकिल और कारों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर गैंग के रूप में लड़ाई झगड़ा कर रहे है। श्यामपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा के नेतृत्व में सूचना पर पहुंची पुलिस ने हुड़दंग कर रहे पांच युवकों को हिरासत में लिया गया।

वही इस बाबत पर श्यामपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए पांच युवक मकड़ा गैंग चलाते है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त युवक अपने वाहनों पर “मकड़ा” चिन्ह एवं पहचान का प्रयोग कर गैंग के रूप में सक्रिय थे। पुलिस द्वारा पूरे गैंग को एक साथ हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवकों के सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने पर कई आपत्तिजनक वीडियो प्रकाश में आई है, जो कई न कई कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था।

पकड़े गए गैंग के पांचों युवक श्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत के निवासी हैं, आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button