सुपारी किलर जैकी की 25 हज़ार ईनामी प्रेमिका चढ़ी पुलिस के हत्थे
राजेश पसरीचा देहरादून प्रभारी
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। बीते वर्ष थाना राजपुर अंतर्गत जाखन में हुई कारोबारी अजय भटेजा की हत्या के मामले में दून पुलिस द्वारा सुपारी किलर जैकी उर्फ राजन के साथ मिलकर अजय भटेजा की हत्या करने वाली उसकी प्रेमिका जोया को भी दून पुलिस टीम ने कल सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्ता पर पुलिस ने 25 हज़ार ईनाम घोषित किया हुआ था। अभियुक्ता ने पूछताछ में जैकी के साथ मिलकर अजय भटेजा की तकिए से मुँह दबाकर हत्या करना कबूल किया है। एसपी सिटी के अनुसार अभियुक्ता को जैकी ने अमित भटेजा द्वारा उसे अजय भटेजा द्वारा प्रॉपर्टी ने हिस्सा न देने के चलते रास्ते से हटाने की सुपरी दी थी व बदले में अजय भटेजा के जाखन वाली प्रोपर्टी में आधा हिस्सा देने की बात कही थी।प्लान के अनुसार वह सभी देहरादून जैकी के दोस्त अक्षय को देखने मैक्स अस्पताल आये व 25 मई की रात को अजय भटेजा के घर रुके। प्लान अनुसार वह अजय के घर पर रुकी और बाकी लोग अजय के लिए शराब खरीदने गए। प्लान था कि जैकी अजय को शराब पिलाकर उससे उसकी जाखन व मसूरी प्रॉपर्टी के कागज़ प्राप्त कर लेगा, किंतु अजय भटेजा द्वारा कागज़ देने में आनाकानी की गई तो जैकी ने अजय से मारपीट की व अजय की छाती पर चढ़कर तकिए से उसका मुँह दबाकर हत्या कर दी। उन दोनों ने मिलकर उसकी लाश को पंखे से लटकाने की कोशिश की किन्तु असफल होने पर बिस्तार पर लाश रख चादर से उसे ढक दिया। जोया द्वारा जैकी के साथ मिलकर सबूत मिटाने को घर की सफाई की और अंत मे घर से कुछ कागज़ व डीवीआर लेकर भाग गए। जिसके जैकी के द्वारा अमित भटेजा को दिया गया था। पुलिस द्वारा अब हत्या के मास्टरमाइंड व मृतक के सौतेले भाई अमित भटेजा की तलाश कर रही है।









