हरिद्वार

18 साल की पुलिस सेवा के बाद टीकाराम को भावभीनी विदाई, एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सम्मानित

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस विभाग में 18 वर्ष 5 माह से अधिक समय तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए भूतपूर्व सैनिक एवं आरक्षी टीकाराम को हरिद्वार पुलिस ने भावभीनी विदाई दी। पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की अगुवाई में उन्हें सम्मानित किया गया। टीकाराम भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद वर्ष 2007 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। जनसेवा के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ उन्होंने 18 वर्ष से अधिक समय तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दीं। अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर आज वह विधिवत सेवानिवृत्त हुए। विदाई समारोह में एसएसपी नवनीत सिंह, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ टीकाराम के परिजन भी उपस्थित रहे। इस दौरान कई भावुक पल देखने को मिले। सहयोगियों ने उनके साथ बिताए गए यादगार अनुभवों को साझा किया, जबकि उनके बच्चों ने पुलिस सेवा के दौरान पिता के त्याग, संघर्ष और समर्पण का उल्लेख करते हुए अपने विचार रखे। समारोह के अंत में एसएसपी नवनीत सिंह ने टीकाराम को पुष्पमाला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी आवश्यकता या समस्या के समय पुलिस विभाग उनके साथ खड़ा रहेगा। यह विदाई समारोह केवल एक कर्मचारी की सेवानिवृत्ति नहीं, बल्कि उनकी वर्षों की निष्ठावान सेवा, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण को सम्मान देने का अवसर भी बना है।

Related Articles

Back to top button