हरिद्वार

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी बोले—निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की ताकत

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर इंडियन रिपोर्टर क्लब एवं साप्ताहिक समाचार पत्र हाक उजाला के संयुक्त तत्वावधान में रुड़की नगर निगम के मुख्य सभागार में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार समाज को जागरूक करने तथा जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता समाज के विकास और लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में इंडियन रिपोर्टर क्लब के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष प्रीतम सिंह मेहरबान, मलिक, सद्दाम अहमद, विवेक सैनी, प्रभा सिंह, शौकीन सिद्दीकी, जुबेर अली एवं मौनी सैनी शामिल रहे। इंडियन रिपोर्टर क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब खान एवं अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पत्रकार हितों तथा संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण एवं साहसपूर्ण कार्य है, जिसे ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ निभाया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से पत्रकारों के लिए मासिक मानदेय की व्यवस्था किए जाने की मांग भी उठाई, ताकि पत्रकार अपने परिवार का बेहतर ढंग से भरण-पोषण कर सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में हाक उजाला के संपादक जाने आलम ने सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए पत्रकारिता के मूल्यों और आदर्शों को बनाए रखने का संकल्प दिलाया है।

Related Articles

Back to top button