स्टंट बाजी और हुड़दंग करना चार युवकों को पड़ा भारी, रानीपुर पुलिस का एक्शन
नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस लगातार स्टंट बाजी और हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई कर शिकंजा कस रही है। जानकारी के अनुसार भेल मार्ग पर बाइक से स्टंट और हुड़दंग करना उस समय चार युवकों को भारी पड़ गया जब रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए दो बाइक चालकों और उनके दो साथियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दोनों मोटरसाइकिल सीज कर पुलिस अधिनियम में चालान करते हुए कार्यवाही की है।
वहीं इस बाबत पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर युवकों द्वारा स्टंट बाजी और हुड़दंग मचाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने चारों युवकों को पकड़ लिया और दोनों मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत सीज कर कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि अभिषेक, फरमान, मनीष और अनुज को भविष्य में इस प्रकार के स्टंट बाजी और हुड़दंग समेत यातायात नियमों के उल्लंघन की पुनरावृत्ति न करने की हिदायत दी गई है।








