रुड़की

पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद्र सुयाल का शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड ने किया सम्मान

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। समाज सेवा, जनजागरूकता एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों के लिए पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद्र सुयाल को आज उनके कार्यालय में शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड की ओर से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट एवं विश्व कप रजत पदक विजेता शूटिंग बॉल खिलाड़ी चैंपियन सूरज रोड (सूरज चौधरी) अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सैम अली तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी रिहान ने संयुक्त रूप से शेखर चंद सुयाल को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शेखर चंद्र सुयाल ने समय-समय पर विद्यालयों एवं विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में पहुंचकर बच्चों और उनके अभिभावकों को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा तथा मोबाइल अनुप्रयोगों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनके प्रयासों से समाज में जागरूकता बढ़ी है तथा युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।इसके अतिरिक्त उन्होंने रुड़की क्षेत्र में जनहित से जुड़े अनेक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आमजन और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करने का सराहनीय कार्य किया है। उनकी सादगी, विनम्रता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाती है। चैंपियन सूरज रोड ने कहा कि समाज को सुरक्षित और जागरूक बनाने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है तथा शेखर चंद्र सुयाल जैसे अधिकारी अपने कार्यों से युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों का सम्मान समाज के प्रति उनके योगदान का सम्मान है।अंत में शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड परिवार की ओर से शेखर चंद्र सुयाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा की कामना की गई।

Related Articles

Back to top button