हरिद्वार

ऊक्रांद के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र पदाधिकारियों को मनोयन पत्र सौंपे

ऊक्रांद की सरकार बनने पर पूरा होगा राज्य आंदोलन का दूसरा चरण: सरिता पुरोहित

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल की शिवालिक नगर सामुदायिक केंद्र में हुई बैठक में रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को मनोयन पत्र सौंपे गए। उक्रांद की केंद्रीय सलाहकार सरिता पुरोहितों ने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विशाल धीमान, उपाध्यक्ष राजकुमार, महामंत्री प्रियम पाठक, मंत्री अर्जुन बत्रा, मुकुल वर्मा, संगठन मंत्री संजय, कोषाध्यक्ष अनुज कांत एवं मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ पाठक को मनोयन पत्र प्रदान किए। सरिता पुरोहित ने कहा कि राज्य आंदोलन की अवधारणा के अनुरूप उत्तराखंड बनाने के लिए युवाओं समेत सभी वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से युवाओं ने उत्तराखंड क्रान्ति दल में विश्वाश जताया है। उससे साफ है कि अब वह दिन दूर नहीं है, जब उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन की जो वजह रही हैं। उनका निराकरण होगा। उत्तराखंड में उक्रांद की सरकार बनेगी और उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन की अवधारणा अपना स्वरूप लेगी और राज्य आंदोलन का दूसरा चरण पूर्ण होगा। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विशाल धीमान ने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन को 26 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की सरकारों के चलते उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन की अवधारणा मूर्त रूप नहीं ले सकी है। इसलिए हम युवाओं का दायित्व है कि जिन कारणों से उक्रांद के पुरोधाओं ने उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन किया। राज्य प्राप्ति बाद उन कारणों के निराकरण के लिए उत्तराखंड क्रान्ति दल की बहुमत से सरकार बनाने के लिए जनमत व वोट संग्रहित करें। इस अवसर पर रविन्द्र वशिष्ठ, चौधरी बृजवीर सिंह, प्रदीप उपाध्याय, विशाल धीमान अनुज बत्रा, उत्कर्ष कुमार, हरजन सिंह, निक्कू, सिद्धार्थ पाठक, प्रियांश पाठक, केशव सेठ, युगल किशोर मिश्रा, अनुज कान्त, मुकुल मिश्रा, सत्यपाल सिंह, हरीश कुमार, महेन्द्र सिंह बिष्ट, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button