हरिद्वार

पहरे में बिकती शराब, बड़ी पार्टी कार्यालय से कुछ दूरी पर अवैध शराब का कारोबार: चर्चा

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। एक समय हुआ करता था जब कोई व्यक्ति अवैध शराब का कारोबार करता था तो उसके मन में ये डर बना रहता था कि तेरे ऊपर कोई कार्यवाही न हो जाए। अब शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि धड़ल्ले से शहर में शराब, स्मैक, गांजा समेत नशे का कारोबार बेख़ौफ़ होकर नशा माफिया कर रहे है।

जी हां हरिद्वार शहर के एक मुख्य चौराहे पर पहरे में शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, चर्चा है कि एक बड़ी पार्टी का कार्यालय होने के बावजूद शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि शाम ढलते ही शराब का कारोबार शुरू हो जाता है।

चर्चा है कि इस मुख्य चौराहे पर जिले की दो कोतवालियों की सीमाएं भी लगी हुई है और 24 घंटे पुलिस का पहरा भी रहता है, बावजूद इसके अवैध शराब का कारोबार रूकने का नाम नहीं ले रहा है, जो कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन समेत संबंधित विभाग पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है, पुलिस व अन्य विभाग आंखों बंद करें सब कुछ देख रहा है। चर्चा तो यहां तक है कि पूर्व में तत्कालीन डीएम द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर छापेमारी करते हुए बड़ी कार्रवाई की थी, उसके बावजूद भी शराब का कारोबार धड़ल्ले से जारी है।

वहीं कुछ स्थानीय निवासियों ने नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर बताया कि शाम ढलते ही अवैध शराब की बिक्री जोरो पर शुरू हो जाती है, और शराबियों का हुजूम लगाना शुरू हो जाता है। चर्चा है कि कुछ शराब पीकर क्षेत्र में हुड़दंग मचाने की कोशिश करते हैं, जो कहीं ना कहीं क्षेत्र वासियों में डर का माहौल बना हुआ है।

चर्चा है कि शहर के एक मुख्य चौराहे पर स्थित हर प्रकार की शराब, बीयर उपलब्ध रहती है और मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में शराब माफिया लोगों की जेब पर डांका डालकर अपनी चांदी काट रहा है। अब देखना होगा कि क्या पुलिस प्रशासन समेत संबंधित विभाग द्वारा शहर के एक मुख्य चौराहे पर अवैध शराब का कारोबार करने वाले नशा तस्कर पर शिकंजा कस पाती है या नहीं ये तो अब आने वाला वक्त ही बताएगा।

Related Articles

Back to top button