राष्ट्रीय क्रिश्चियन एकता संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। राष्ट्रीय क्रिश्चियन एकता संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। बैठक को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने संबोधित किया। इस दौरान संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय क्रिश्चियन एकता संघ को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना, संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना तथा पदाधिकारियों के बीच आपसी समन्वय और एकता को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर आगामी 9 तारीख को रुड़की में आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई है। साथ ही संगठन के विरुद्ध विरोधी दलों की गतिविधियों और संगठन के सामने आने वाली चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने एकजुटता के साथ संगठन के उद्देश्यों और विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसकी एकता, अनुशासन और समर्पित कार्यकर्ताओं में है। सभी पदाधिकारी आपसी तालमेल के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। बैठक में यह संदेश दिया गया कि राष्ट्रीय क्रिश्चियन एकता संघ अपनी एकजुटता और मजबूत विचारधारा के साथ आगे बढ़ेगा तथा संगठन के हितों और उद्देश्यों के लिए सभी पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी से अपनी भूमिका निभाएंगे। बैठक में राष्ट्रीय सचिव रोहितस कटारिया, राष्ट्रीय सदस्य, प्रियांशु एवं राजन कुमार, प्रदेश अध्यक्ष अंकित कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, प्रदेश सचिव ललित कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार एवं सुभाष कुमार, जिला महासचिव अमित कुमार, मीडिया प्रभारी सहित संगठन के अनेक जिम्मेदार पदाधिकारी उपस्थित रहे।









