हरिद्वार

ब्रह्मपुरी में जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर हरिद्वार पुलिस ने दबोचे

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को बिल्केश्वर तिराहे से हिरासत में लिया। बता दे ब्रह्मपुरी निवासी करन चौहान ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ व्यक्तियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सुरागरसी पतारसी के आधार पर 2 नवंबर को बिल्केश्वर तिराहे से दोनों फरार आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम झा निवासी मिश्रा गली, ब्रह्मपुरी और शिवम उर्फ काली उर्फ गुमित निवासी गुजराती गली, ब्रह्मपुरी के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, एसएसआई नन्दकिशोर ग्वाड़ी, एसआई प्रदीप कुमार, कांस्टेबल हसलवीर सिंह, अजय पंवार और जीवन तिवाड़ी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button