हरिद्वार

चर्चा: सरकारी कार्यालयों में अपनी पैठ होने का दम भरने वाले स्वयंभू व्याक्ति, लोगों के पैसों पर काट रहा मौज-मस्ती

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सरकारी कार्यालयों में अपनी पैठ होने का दम भरने का दावा करने वाला शहर का एक बड़बोला स्वयंभू व्यक्ति लोगों से उनके काम चुटकियों में कराने का सब्जबाग दिखाकर लाखों रूपये डकारे जाने की चर्चाएं शहरभर में जोरों पर चल रही है। चर्चा है कि शहर के भारी-भरकम विभागों में जाकर अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाकर पहले फेसबुक पर अपलोड कर लोगों को विभागीय अधिकारियों से अपने मधुर संबंध होने व लाइजिंग में माहिर होने का दम भरने वाला स्वयंभू व्याक्ति उनके काम कराने की एवज में लाखों रूपये की हेरा-फेरी कर चुका और जिन लोगों ने मोटी-मोटी रकमें दी हैं, उनके काम नहीं होने पर हाल ही में खूब जुबानी जूतम-पेजार होने की चर्चाएं भी शहरभर में खूब हो रही हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही ऐसे लोगों संबंधित विभागीय अधिकारियों से मिलकर उसकी पोल खोलने की तैयारी में जुट गए हैं, जिससे उसकी काफी किरकिरी होना लाजमी है। जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button