हरिद्वार
भंडारे वाले बाबा को हरिद्वार पुलिस ने दी अंतिम विदाई, इंसानियत की मिसाल बनी वर्दी
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरकी पौड़ी क्षेत्र में वर्षों से श्रद्धालुओं के सहयोग से छोटे छोटे भंडारे कराने वाले भंडारे वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध रमाशंकर गुप्ता की मौत के बाद जब आर्थिक तंगी के कारण उनके परिजन हरिद्वार नहीं पहुंच सके तब हरिद्वार पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए उनका सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया। कोतवाली नगर पुलिस ने शव की पहचान और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराया तथा खड़खड़ी श्मशान घाट में हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार संपन्न कराया। इस संवेदनशील पहल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वर्दी सिर्फ कानून की नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और इंसानियत की भी पहचान है।









